फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   साइकिल सवार अधेड़ को जीप ने कुचला, रेफर

साइकिल सवार अधेड़ को जीप ने कुचला, रेफर

Tue, 24 Oct 2017 12:14 AM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
साइकिल सवार अधेड़ को जीप ने कुचला, रेफर
साइकिल सवार युवक को जीप ने मारी टक्कर, रेफर
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। साइकिल से घर जा रहे युवक को जीप ने जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल से उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं पहना था।

थाना क्षेत्र जहांगीरगंज अंतर्गत जहांगीरगंज निवासी रामसमुझ (48) सोमवार सुबह साइकिल से आलापुर जा रहा था। बाजार के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार जीप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी रामनगर फिर जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


वहां हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत बभनगवां गांव निवासी अर्जुन (23) सोमवार सुबह बाइक से गोशाईगंज जाते समय कटेहरी बाजार के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी कटेहरी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसी थाना अंतर्गत मरुई ताजपुर गांव निवासिनी बिंदू (32) सोमवार सुबह हरीपुर चौराहे के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


उधर, सम्मनपुर थाना अंतर्गत कजपुरा गांव निवासी रामचेत (50) रविवार देर शाम बाइक से सम्मनपुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। प्रारंभिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed