{"_id":"59e794054f1c1baf678b66b5","slug":"150834900319-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबादी के भीतर संचालित पटाखा गोदाम पर छापा, सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आबादी के भीतर संचालित पटाखा गोदाम पर छापा, सीज
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबादी के भीतर चल रहे पटाखा गोदाम पर छापा
जलालपुर। आबादी के अंदर अवैध ढंग से बगैर लाइसेंस के संचालित पटाखे के गोदाम पर बुधवार को एसडीएम के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा। बिक्री या किसी प्रकार के कागजात न दिखाए जाने पर गोदाम को सीज कर दिया गया। छापेमारी से पटाखा व्यवसायियों में हड़कंप मच गया।
मालूम हो कि भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में पटाखे की बिक्री पर रोक के निर्देश है। बगैर लाइसेंस के पटाखे की बिक्री करने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई करने का शासन ने निर्देश भी दे रखा है। डीएम अखिलेश सिंह ने बैठक के दौरान अधिकारियों को अभियान चलाकर ऐसे पटाखा दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश भी दिया था।
बुधवार को एसडीएम राकेश कुमार को सब्जी मण्डी जैसे भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में पटाखे के गोदाम से पटाखे की बिक्री की सूचना मिली। इस पर एसडीएम ने जलालपुर कोतवाली पुलिस के साथ गोदाम पर छापा मारा। वहां बिक्री कर रहे कर्मचारी दुकान छोड़कर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
जांच के दौरान गोदाम मालिक इसरार हुसैन से जब लाइसेंस मांगा गया, तो वह उसे नहीं दिखा सका। इस पर एसडीएम के निर्देश पर गोदाम को सीज कर दिया गया। एसडीएम ने बताया कि फायर ब्रिगेड अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे जांच करें। यदि बगैर लाइसेंस के पटाखे की बिक्री की जा रही हो, तो उसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए।