फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   नई खरीद नीति से जिले के दो लाख से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ

नई खरीद नीति से जिले के दो लाख से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ

Wed, 30 Aug 2017 11:04 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
नई खरीद नीति से जिले के दो लाख से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
नई खरीद नीति से मिलेगा दो लाख किसानों को लाभ
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। प्रदेश सरकार की धान खरीद की नई नीति की मंजूरी से जिले के 2 लाख 18 धान किसानों को लाभ मिलेगा। नई नीति के अनुसार एक तरफ जहां धान खरीद का समर्थन मूल्य विगत वर्ष 1470 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 1590 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है, वहीं धान की उतरवाई व छनाई के लिए भी 15 रुपये प्रति क्विंटल किसानों को मिलेगा। जिले में इस बार एक लाख 16 हजार 397 हेक्टेअर क्षेत्रफल में धान की बोआई की गई है।
प्रदेश सरकार ने धान खरीद की नई नीति को मंजूरी दी है। इसके तहत धान का समर्थन मूल्य इस बार एक हजार 590 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है, जो विगत वर्ष के सापेक्ष 120 रुपये अधिक है। विगत वर्ष धान का समर्थन मूल्य एक हजार 470 रुपये था। समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने के साथ ही धान की उतरवाई व छनाई के लिए 15 रुपये प्रति कुंतल भी किसानों को दिया जाएगा। इस बाबत शासनस्तर से अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि धान खरीद को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी प्रकार के आवश्यक कदम उठाए जाएं। किसानों को क्रय केंद्र तक पहुंचने व धान बिक्री में किसी प्रकार की समसया न हो, इसे लेकर सभी आवश्यक तैयारियां खरीद शुरू होने से पहले ही पूर्ण कर ली जाएं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले को धान की उपज के मद्देनजर प्रदेश में अग्रणी जिले में शुमार है। जिले के 3 लाख 52 हजार किसानों के सापेक्ष इस वर्ष 2 लाख 18 हजार धान किसानों ने एक लाख 16 हजार 397 हेक्टेअर क्षेत्रफल में धान की बोआई की है। सरकार की नई नीति से किसानों के चेहरे खिले गए हैं। हालांकि बारिश के प्रतिकूल रुख को देखते हुए विगत वर्ष के सापेक्ष इस बार फसल की पैदावार कम होने की संभावना है। विगत वर्ष जिले में 2653 एमटी पैदावार हुई थी। विगत वर्ष जिले को 23 लाख 27 हजार क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य दिया गया था। इसके लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 72 क्रय केंद्र स्थापित किए गए थे। संबंधित अधिकारियों की लापरवाही व क्रय केंद्र प्रभारियों की मनमानी के चलते लक्ष्य का 50 प्रतिशत भी खरीद नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



नई नीति से मिलेगा लाभ
अकबरपुर के किसान नरेंद्र कुमार दुबे व राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि धान की उतरवाई व छनाई के लिए 15 रुपये प्रति कुंतल दिया जाना स्वागत योग्य है, लेकिन समर्थन मूल्य कम से कम दो हजार रुपये प्रति कुंतल होना चाहिए था। फिर भी सरकार के मौजूदा निर्णय से धान किसानों को राहत मिलेगी भीटी के किसान भरतलाल व रामआसरे ने कहा कि 120 रुपए प्रति कुंतल समर्थन मूल्य की जगह कम से कम 200 रुपए प्रति कुंतल बढ़ाया जाना ज्यादा अच्छा होता। हालांकि यह ज्यादा लाभप्रद है कि प्रति कुंतल 15 रुपए ढुलाई व अन्य खर्च के रूप में भी सरकार अलग से देगी।



शुरू हुई क्रय केंद्र चयन प्रक्रिया
शासन के निर्देशानुसार धान खरीद की नई नीति पर कार्य किया जा रहा है। शासन से मिलने वाले खरीद के लक्ष्य को पूरा करने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। गत दिनों ही डीएम ने 38 क्रय केंद्रों का अनुमोदन किया है।
गिरिजेश त्यागी, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed