{"_id":"5984a4cf4f1c1b4c028b4577","slug":"150186516720-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सशस्त्र बदमाशों ने छीना नकदी व मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सशस्त्र बदमाशों ने छीना नकदी व मोबाइल
Updated Fri, 04 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
व्यवसायी से 15 हजार कैश व फोन लूटा
महरुआ। दुकान बंद कर घर जा रहे एक किराना व्यवसायी को रास्ते में घेरकर बदमाशों ने असलहे के बल पर 15 हजार रुपये व मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी। यह घटना महरुआ क्षेत्र में हीड़ी पकड़िया गांव निवासी राजेंद्र सिंह के साथ हुई। राजेंद्र की महरुआ बाजार में किराना की थोक दुकान है। गुरुवार रात करीब दस बजे वह दुकान बंद कर साइकिल से घर जा रहा था। महरुआ मिझौड़ा मार्ग स्थित हीड़ी मोबाइल टावर के निकट पीछे से दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, बदमाशों ने तमंचा से डराकर 15 हजार रुपये व मोबाइल फोन लूट लिया। राजेंद्र के विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित घर पहुंचा और परिवारीजनों के साथ थाने जाकर पुलिस को घटना की तहरीर दी। एसओ ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक घटना की छानबीन की जा रही है।