{"_id":"596e509a4f1c1b844a8b46eb","slug":"150040188811-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिक्की से पैसा लेकर भाग रहे चोर को लोगों ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिक्की से पैसा लेकर भाग रहे चोर को लोगों ने दबोचा
Updated Tue, 18 Jul 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिग्गी से 50 हजार रुपये ले भागे बदमाश को दबोचा
शहर के शहजादपुर फौव्वारा तिराहे पर दिनदहाड़े हुई वारदात
अंबेडकरनगर। शहजादपुर फौव्वारा तिराहा पर बाइक की डिग्गी से मंगलवार को एक बदमाश 50 हजार रुपये झटककर भाग निकला। इस घटना को देख लोगों ने शोर मचाने के साथ बदमाशों को खदेड़कर पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई कर रुपये बरामद कर लिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
यह घटना मालीपुर क्षेत्र में जाफरपुर ऊसरपुर गांव निवासी महेंद्र कुमार के साथ हुई। महेंद्र मंगलवार को अकबरपुर एसबीआई मुख्य शाखा से एक लाख रुपये निकाले थे। महेंद्र के मुताबिक उन्होंने 50 हजार रुपये अपनी जेब में रख लिए और शेष 50 हजार रुपये बाइक की डिग्गी में रखे। इस बीच वह एक दुकान से सामान खरीदने के लिए शहजादपुर फौव्वारा के निकट रुक गए। खरीदारी करने के दौरान एक बदमाश ने उनकी डिग्गी खोल डाली और उसमें रखे 50 हजार रुपये निकालकर भागने लगा।
इस बीच उनकी निगाह बदमाश पर पड़ गयी तो महेंद्र ने शोर मचाया। जानकारी पर अन्य लोग भी बदमाशों को पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। लोगों ने कुछ दूर दौड़ाकर उसके दबोच लिया और जमकर पिटाई कर दी। उसके पास रुपये मिल गए। सूचना पर अकबरपुर पुलिस वहां पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में बदमाश की पहचान गुड्डू निवासी खड़हरी, वजीरगंज जिला गोंडा के रूप में हुई। कोतवाल रामलखन वर्मा ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर चालान किया गया।