{"_id":"a58866b11def7f5e86ce2c1f7a5b9b6b","slug":"1-5-lakh-property-stolen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकब लगाकर डेढ़ लाख का माल उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकब लगाकर डेढ़ लाख का माल उड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Tue, 11 Aug 2015 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरिया बड़ागांव में सोमवार रात एक घर में चोरों ने नकब लगाकर लगभग डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति पार कर दी। घटना के समय परिवार के सदस्य बरामदे में सो रहे थे। मंगलवार सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
गांव निवासी नफीस अब्बास परिवार के साथ सोमवार रात बरामदे में सो रहे थे। देर रात घर के पीछे की कच्ची दीवार में दो जगह नकब लगाकर चोर अंदर घुसे और अलमारी व बाक्स का ताला तोड़कर सोने चांदी के आभूषण सहित अन्य सामान उठा ले गए। मंगलवार सुबह जब नफीस की पत्नी अंदर गईं, तो वह सन्न रह गईं। चारों तरफ सामान बिखरा पड़ा था।
महिला की आवाज पर परिवार के अन्य सदस्य और ग्रामीण वहां पहुंच गए। बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। प्रभारी एसओ तनवीर खां ने बताया कि तहरीर में दो सोने की लाकेट, चार सोने की चूड़ी, अन्य जेवर सहित कपड़े व अनाज का चोरी होना दर्शाया गया है। बताया कि छानबीन की जा रही है।