{"_id":"6127d5fa8ebc3e7a08052c34","slug":"crime-ambedkar-nagar-news-lko592879029","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश, सिपाही भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश, सिपाही भी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। पूर्व सांसद के शराब आफिस से बीते दिनों हुई लूट में शामिल एक बदमाश को पुलिस ने गुरुवार की देरशाम मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से वह घायल हो गया। जबकि, बदमाश द्वारा चलाई गोली से एक पुलिसकर्मी को घायल हो गया। इसी बीच दो शातिर बदमाश मौके से फरार होने में सफल रहे।
बीती 19 अगस्त को पूर्व सांसद राकेश पांडेय के शराब व्यवसाय से जुड़े आफिस पर धावा बोलकर बदमाशों ने सवा 3 लाख रुपये लूट लिये थे। इसी मामले में सुल्तानपुर जनपद के गोपालपुर कादीपुर निवासी मदन को गुरुवार की देरशाम जलालपुर कोतवाली और स्वाट टीम पुलिस ने मसूदपुर गांव के पास हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगने के बाद स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
वहीं बदमाश की गोली से घायल सिपाही आशीष शुक्ल को भी अस्पताल ले जाया गया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि पकड़े गए बदमाश पर 25 हजार इनाम था। उसके पास से लूट का 16 हजार 140 रुपये नकद और चोरी की बाइक समेत अवैध असलहा बरामद हुआ है। दो अन्य बदमाश जौनपुर निवासी दीपक मिश्र और सुल्तानपुर निवासी कल्लू पंडित अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। इनमें दीपक पर 50 हजार जबकि कल्लू पर 25 हजार का इनाम घोषित है