{"_id":"5fbd3edc8ebc3e9bb604f0b0","slug":"crime-ambedkar-nagar-news-lko5515914152","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं व युवतियों से मारपीट में 16 पर केस दर्ज, छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं व युवतियों से मारपीट में 16 पर केस दर्ज, छह गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसखारी। स्थानीय थाना क्षेत्र के मकोईया गांव में युवतियों के डांस का वीडियो बनाने के मामले में हुई मारपीट में पुलिस ने छह नामजद व 10 अज्ञात के विरुद्ध एससी/एसटी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। बताते चलें कि बसखारी थाना क्षेत्र के मकोइया गांव निवासी रामसिंगार के पुत्र की बरात बीते रविवार को गई थी।
घर पर आस-पड़ोस व रिश्तेदारी से आई महिलाएं एकत्रित थीं और संगीत, गायन व नृत्य का दौर चल रहा था। गांव निवासी विजयसेन, शिवानंद, फूलचंद्र, अनिल यादव, सेवाराम, चंदन यादव वहां पहुंचे और युवतियों के डांस का वीडियो बनाने लगे। इस पर महिलाओं ने विरोध किया तो उनसे अभद्रता की गई और लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई। इससे सविता, शिवानी, प्रमिला, सपना व मालती घायल हो गई थीं।
सूचना पर बसखारी पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन असामाजिक तत्व मौके से फरार हो गए थे। बाद में घायल पक्ष की तरफ से छह नामजद व 10 अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया। एसओ श्रीनिवास पाण्डेय ने बताया कि छह नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। मामले में छानबीन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)