फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   crime

पुत्री से मिलकर घर लौट रहे बाइक सवार वृद्ध को जीप ने रौंदा, मौत

Sun, 05 Jul 2020 09:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
crime
अंबेडकरनगर। अलीगंज थाना अंतर्गत फुलवरिया गांव के निकट शनिवार देर शाम बाइक सवार वृद्ध को जीप ने रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

अलीगंज थाना अलीगंज निवासी रामचंदर (60) शनिवार दोपहर बाइक से ठगुरापुर गांव में रह रही अपनी पुत्री से मिलने के लिए गया था। देर शाम वह बाइक से वापस लौट रहा था। वह फुलवरिया गांव के निकट पहुंचा, तो इसी बीच उधर से गुजर रही तेज रफ्तार जीप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

इससे उसे गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गया। घटना के बाद जब तक आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचते, तब तक चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ। सांस चलने की उम्मीद में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed