फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   crime

आलापुर उपद्रव कांड में भीम आर्मी मंडल अध्यक्ष समेत 17 गिरफ्तार

Tue, 23 Jun 2020 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
crime
आलापुर। सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाते हुए उपद्रव करने को लेकर पुलिस ने 17 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इससे पहले पुलिस की अलग अलग टीमों ने सोमवार रात से लेकर मंगलवार सुबह तक जगह जगह छापेमारी कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की। गिरफ्तार आरोपियों में भीम आर्मी पार्टी के मंडल अध्यक्ष निखिल राव व अन्य शामिल हैं। इस बीच सोमवार को हुए उपद्रव के बाद मंगलवार को आलापुर तहसील मुख्यालय पर पीएसी का पहरा रहा। तहसील कार्यालयों में कामकाज भी हुआ। हालांकि फरियादियों की ज्यादा भीड़ नहीं जुटी।
विज्ञापन

जहांगीरगंज थाना क्षेत्र में बालिका से सामूहिक दुष्कर्म मामले में जहांगीरगंज थाना पुलिस की कार्य प्रणाली को लेकर भीम आर्मी संगठन व ग्रामीण खासे नाराज थे। उनका कहना था कि पुलिस ने सिर्फ दो आरोपियों को जेल भेजा है, जबकि कई अन्य आरोपियों को पुलिस बचाने का प्रयास कर रही है। संगठन ने चेतावनी दी थी कि यदि समुचित गिरफ्तारी सुनिश्चित नहीं हुई, तो 22 जून को तहसील मुख्यालय पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसी क्रम में एक दिन पहले सोमवार को बड़ी तादाद में भीम आर्मी कार्यकर्ता व ग्रामीण आलापुर तहसील मुख्यालय पहुंच गए। वहां ग्रामीणों का आरोप है कि ज्ञापन लेने के पहले ही पुलिस ने अनावश्यक बल प्रयोग कर दिया, जबकि प्रशासन के अनुसार शांतिपूर्ण ढंग से पांच छह व्यक्ति आकर ज्ञापन देने की बजाए हंगामा किया जा रहा था। इसे मना करने पर ही पत्थरबाजी व तोड़फोड़ शुरू कर दी गई। इसमें न सिर्फ पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए थे, वरन तमाम सरकारी बोर्ड व होर्डिंग आदि क्षतिग्रस्त कर दी गई। पुलिस ने मामले में लगभग पौने तीन सौ आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपद्रव के इसी मामले में पुलिस की अलग अलग टीमों ने एसपी आलोक प्रियदर्शी के सख्त रुख पर छापेमारी अभियान चलाया। टीम ने कुल 17 आरोपियों को अलग अलग गांव से गिरफ्तार कर लिया। इन सभी को आलापुर थाने लाया गया। वहां जरूरी प्रक्रिया के बाद सभी आरोपियों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। इस बीच उपद्रव के दूसरे दिन तहसील मुख्यालय पर शांति बनाए रखने के लिए डेढ़ प्लाटून पीएसी की तैनाती की गई थी।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के अधिकारियों व कर्मचारियों ने तहसील मुख्यालय स्थित अपने अपने कार्यालय पहुंचकर सामान्य ढंग से कार्य किया। हालांकि एक दिन पहले हुए उपद्रव को देखते हुए विभिन्न कार्यों से आने वालों की संख्या कम ही रही। एसडीएम धीरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि तहसील में सामान्य कामकाज हुआ। उपद्रव करने वाले तत्वों की गिरफ्तारी पर फोकस किया गया है। कुल 17 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed