{"_id":"5e0a386a8ebc3e87c80fb06c","slug":"crime-ambedkar-nagar-news-lko500452650","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकब लगाकर चोरों ने पार किया दुकान से साढ़े तीन लाख का आभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकब लगाकर चोरों ने पार किया दुकान से साढ़े तीन लाख का आभूषण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जलालपुर बाजार के मालीपुर रोड स्थित एक ज्वैलरी की दुकान में नकब लगाकर चोरों ने करीब साढ़े तीन लाख रुपए के आभूषण पार कर दिया। दुकान मालिक को घटना की जानकारी सोमवार सुबह बगल के एक दुकानदार ने दुकान में नकब लगने की जानकारी दी। दुकानदार मौके पर पहुंचकर दुकान में रखा काउंटर का लॉकर देखा जो टूटा मिला। दुकान के पिछले हिस्से में चोरों ने नकब दिया था। पीड़ित ने घटना की जानकारी जलालपुर पुलिस को दी।
जलालपुर थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर गांव निवासी योगेंद्र प्रसाद की जलालपुर नगर में मालीपुर रोड पर सर्राफ की दुकान है। रोज की तरह रविवार देर शाम योगेन्द्र दुकान बंद कर घर चले गए। रात में किसी समय चोरों ने दुकान में नकब लगा दिया। दुकान में रखे काउंटर का ताला तोड़कर चोरों ने करीब पौने दो लाख रुपए कीमत का 50 ग्राम सोना व लगभग डेढ़ लाख रुपए कीमत के 3 किलोग्राम चांदी का जेवर गायब कर दिया। इसके अलावा कई पुराने आभूषण व नकदी भी चोरों ने पार कर दिया।
पीड़ित दुकानदार को घटना की जानकारी सोमवार सुबह पड़ोसी दुकानदार ने फोन पर दी। जानकारी होते ही दुकानदार योगेन्द्र मौके पर पहुंचा। चोरों ने दुकान की पिछली दीवार में नकब लगा दिया था। दुकान के काउंटर में रखा सारा आभूषण आदि गायब था। पीड़ित ने तत्काल घटना की जानकारी जलालपुर पुलिस को दी। पीड़ित ने जलालपुर थाना पहुंचकर घटना की लिखित तहरीर दी। पीड़ित ने चोरी की इस घटना में करीब साढ़े तीन लाख रुपए का नुकसान होना बताया है। उन्होंने घटना का अविलंब खुलासा किए जाने की मांग की है। एसओ प्रदुम्न सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में छानबीन कर केस दर्ज किया जाएगा।