{"_id":"679e5bca5cd60153240ef7f4","slug":"credit-limit-of-33819-farmers-will-increase-farming-will-become-easier-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-128779-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 33,819 किसानों की बढ़ेगी क्रेडिट लिमिट, खेती होगी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 33,819 किसानों की बढ़ेगी क्रेडिट लिमिट, खेती होगी आसान
Sat, 01 Feb 2025 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 01 Feb 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। केंद्रीय बजट में किसान क्रेडिट लिमिट बढ़ाए जाने से अन्नदाताओं को बड़ी राहत मिलेगी। जिले में कुल चार लाख 80 हजार किसान खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। यहां के किसान मुख्य रूप से गेहूं, धान, दलहन और तिलहन के अलावा सब्जियों की खेती करते हैं। इनमें से 33,819 किसानों की क्रेडिट लिमिट बनी हुई है। इस पर करीब 61,938 लाख रुपये का ऋण किसानों ने ले रखा है।
अभी तक क्रेडिट लिमिट सिर्फ तीन लाख रुपये होने से किसानों को कई बार कृषि कार्यों के लिए आवश्यकता होने पर अन्य स्थानों से भी ऋण लेना पड़ता था। बजट में केसीसी लिमिट बढ़ाकर पांच लाख तक किए जाने की घोषणा से किसानों में उत्साह है। जिन किसानों के पास कैश क्रेडिट कार्ड नहीं है, वह भी बनवाने के लिए आगे आएंगे। इससे किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ मिलेगा। उर्वरक, बीज इत्यादि की खरीद में भी सहूलियत होगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
मसूर व सब्जियों का उत्पादन बढ़ेगा
जिले में रबी के सीजन में मसूर की खेती बड़े पैमाने पर होती है। दलहन की खरीद के लिए नैफेड किसानों से संपर्क कर अगले चार वर्ष तक खरीद करेगी। इससे किसानों को बेहतर मूल्य मिलेगा व किसानों का रुझान भी बढ़ेगा। इसी के साथ हर प्रकार की सब्जियों के उत्पादन के लिए भी जिला अग्रणी है। किसान उत्पादक संगठनों और सहकारी समितियों की भागीदारी से इसके लिए व्यापक तंत्र स्थापित किया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
बोले किसान
नहीं लेना होगा ब्याज पर ऋण
फोटो- 13
केसीसी लिमिट बढ़ने से कृषि संसाधनों की समय से पूर्ति हो सकेगी। साहूकारों से ब्याज नहीं लेना पड़ेगा। योजनाओं का भी लाभ मिलेगा।
- दुष्यंत चतुर्वेदी, आदमपुर
-- -- -- -- -- -- -- -- -
ब्याज में भी मिले छूट
फोटो- 14
लिमिट बढ़ाने का फैसला स्वागत योग्य है लेकिन किसानों को समय सीमा में अदायगी न करने पर अतिरिक्त ब्याज में छूट पर भी विचार करना चाहिए।
- शिव कुमार सिंह, तिंदौली