{"_id":"c7d2c0a9a0e7e8d5712e02d3ba43fa5d","slug":"cpi-picket-on-the-farmers-problms-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान समस्याओं पर भाकपा ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान समस्याओं पर भाकपा ने दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Wed, 15 Jul 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
मौसम की मार से बर्बाद हुई किसानों की फसलों केे लिए शासन द्वारा मुआवजा अविलंब दिलाए जाने की मांग की गई। कहा कि शासन प्रशासन के लोग किसान समस्याओं के प्रति उदासीन हो चुके हैं।
विज्ञापन
जिला प्रभारी देवव्रत सोनी की अध्यक्षता में आयोजित धरने में किसान व आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। कहा कि मौजूदा समय में सबसे ज्यादा उपेक्षा किसानों की हो रही है।
विज्ञापन
एक तरफ कृषि कार्य से जुड़े सामान महंगे होते जा रहे हैं। केन्द्र व प्रदेश सरकार किसानों को उत्पादन का उसका वाजिब मूल्य दिलाने में पूरी तरह विफल हैं। इससे किसान खासे परेशान हैं।
विज्ञापन
प्रकृति की मार से बर्बाद हुई गेहूं की फसल का मुआवजा दिलाने में की जा रही मनमानी पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि जब तक किसानों को उनका हक नहीं मिलता आंदोलन जारी रहेगा। राशन कार्ड बनाने में हुई धांधली के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया। इस मौके पर राधेश्याम वर्मा, कमला धुरिया, ओमप्रकाश, शेषमणि, राधेश्याम व फूलन्द्र आदि मौजूद रहे।