फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Cow

जलालपुर व भीटी में बनेंगे अत्याधुनिक गो संरक्षण केंद्र

Wed, 03 Mar 2021 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Cow
अंबेडकरनगर। अत्याधुनिक संसाधनों से लैस दो वृहद गो संरक्षण केंद्रों के निर्माण को शासन ने हरी झंडी प्रदान कर दी है। जलालपुर विकास खंड के अस्ताबाद व भीटी विकास खंड के खड़हरा गांव में दो करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाले वृहद गो संरक्षण केंद्र के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग पर होगी। निर्माण कार्य शुरू करने के लिए कार्यदायी संस्था को प्रथम किस्त के रूप में एक करोड़ 20 लाख रुपये उपलब्ध भी करा दिया गया। ऐसे में शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन

छुट्टा गौ वंशीय पशुओं की सुचारु रूप से देखभाल हो सके, इसके लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अस्थायी पशु आश्रय केंद्र स्थापित हैं। इसके अलावा अकबरपुर तहसील अन्तर्गत टीकमपारा व आलापुर तहसील अन्तर्गत रामनगर में वृहद गो संरक्षण केंद्र की स्थापना है। इसी क्रम में कुछ दिन पहले शासन ने जलालपुर व भीटी तहसील क्षेत्र में दो नए वृहद गो संरक्षण केंद्र की स्थापना को मंजूरी प्रदान की थी। साथ ही जिला पशु चिकित्साधिकारी को भूमि के चिह्नांकन किए जाने का निर्देश दिया था। बीते दिनों ही जिला पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय ने भीटी तहसील अन्तर्गत खड़हरा व जलालपुर तहसील अन्तर्गत अस्ताबाद में भूमि का चिह्नांकन कर शासन को समूची रिपोर्ट भेज दी थी।
विज्ञापन

भूमि चिह्नांकन के बाद शासन ने दोनों स्थानों पर वृहद गो संरक्षण केंद्र के निर्माण को हरी झंडी दिखाते हुए निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग को सौंप दिया। 1 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले प्रत्येक संरक्षण केंद्र के निर्माण में किसी प्रकार की आर्थिक बाधा न हो, इसके लिए शासन ने कार्यदायी संस्था को प्रथम किस्त के रूप में 1 करोड़ 20 लाख रुपये उपलब्ध भी करा दिया। शासन से धन की उपलब्धता के साथ ही कार्यदायी संस्था ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में संभावना है कि मार्च माह के अंत तक निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले दोनों वृहद गो संरक्षण केंद्र के निर्माण के लिए प्रथम किस्त के रूप में 1 करोड़ 20 लाख रुपये की राशि शासन से उपलब्ध हुई है। टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मार्च माह के अंत तक निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिय ाजाएगा।
शंकर्षणलाल, अधिशाषी अभियंता, प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed