फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Cow

डीएम ने किया गोवंश आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण

Tue, 20 Aug 2019 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Cow
अंबेडकरनगर। अमर उजाला की ओर से गोवंश आश्रय स्थलों की बदहाली को लेकर छेड़ी गई मुहिम के बीच डीएम राकेश कुमार मिश्र ने मंगलवार को रामनगर ब्लॉक के गोवंश आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने यहां पशुओं के लिए दो अतिरिक्त शेड व तीन पानी की टंकी बनवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अमर उजाला ने इन दिनों जिले में स्थापित विभिन्न गोवंश आश्रयस्थलों की बदहाली तथा वहां चल रही मनमानी को लेकर विशेष मुहिम शुरू कर रखी है। अलग अलग समय पर किए गए मौका मुआयना में कई तरह की कमियां सामने आई थीं, जिसे प्रमुखता से प्रकाशित भी किया गया। इस बीच जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने मंगलवार को रामनगर ब्लॉक के गोवंश आश्रयस्थल का औचक निरीक्षण किया। वहां पाया कि पशुओं के लिए टिन शेड की संख्या बढ़ाए जाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

उन्होंने दो अतिरिक्त टिन शेड तथा तीन पानी की टंकी बनवाए जाने का निर्देश दिया। सफाई कर्मियों को साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने का निर्देश दिया। जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया कि पशुओं के चारे में किसी भी प्रकार की कमीं नहीं होनी चाहिए। पशुओं के स्वास्थ्य की नियमित जांच होनी चाहिए। पशुओं की देखभाल में यदि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी सामने आई, तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। डीएम को मौके पर 207 पशु मिले। 152 क्विंटल भूसा व 26 बोरा पशु आहार था। डीएम ने हरे चारे के लिए अलग से चरी बुआई का निर्देश दिया। प्रभारी सूचना अधिकारी महेशचंद्र के अनुसार डीएम को मौके पर सभी व्यवस्थाएं अच्छी मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed