{"_id":"5f5911ec8ebc3e439e54ea49","slug":"covid-19-ambedkar-nagar-news-lko5393401105","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 बेड के आईसीयू विंग संग 15 से शुरू होगा एल टू अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 बेड के आईसीयू विंग संग 15 से शुरू होगा एल टू अस्पताल
विज्ञापन
टांडा। नये एल टू अस्पताल में 18 बेड के आईसीयू विंग का लाभ मरीजों को मिलेगा, जबकि 120 बेड की क्षमता का जनरल विंग भी तैयार किया जा रहा है। 15 सितंबर को होने वाले शुभारंभ के मद्देनजर डीएम राकेश कुमार मिश्र ने बुधवार को अस्पताल का निरीक्षण किया। कहा कि जरूरी व्यवस्थाएं दो दिन के अंदर पूरी कर ली जाए वरना जिम्मेदारों पर कार्रवाई तय की जाएगी।
गौरतलब है कि राज्य सरकार ने बीते दिनों टांडा नवनिर्मित 200 बेड की क्षमता वाले मातृ शिशु विंग को कोविड अस्पताल में परिवर्तित करने का निर्णय लिया था। इसके बाद से ही यहां जरूरी तैयारियां तेजी से शुरू हो गईं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यहां कोविड के एल टू अस्पताल के लिए तमाम अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। 18 बेड का आईसीयू विंग बन रहा है, जिसमें गंभीर किस्म के कोविड संक्रमित मरीजों को भर्ती किया जाएगा। इससे उनका बेहतर उपचार हो सकेगा। इसके अलावा 120 बेड का सामान्य विंग भी स्थापित किया जा रहा है। इसमें सामान्य मरीजों को भर्ती कर उन्हें कोविड संक्रमण से उबारने का प्रयास चिकित्सक करेंगे।
इस बीच अस्पताल की तैयारियों का जायजा लेने डीएम राकेश कुमार मिश्र टांड पहुंचे। उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अस्पताल में गंदगी पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई जताई। सीएमओ, अपर सीएमओ व अधिशाषी अभियंता नगर परिषद को दो दिन के भीतर सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कहा कि यदि निर्धारित अवधि में सभी कार्य प्राथमिकता के साथ नहीं हुए, तो कार्रवाई तय की जाएगी। डीएम ने कहा कि 15 सितंबर को कोविड अस्पताल का शुभारंभ होना है। यह अत्यंत जिम्मेदारी का कार्य है। मरीजों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए सभी को मिलकर पूरी गंभीरता से प्रयास करना होगा। इस दौरान सीएमओ डॉ. अशोक कुमार, कोविड अस्पताल प्रभारी डा. अतीक आदि मौजूद रहे।