फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Court sent five people including Bajrang Dal leader to jail

Ambedkar Nagar News: बजरंग दल के नेता समेत पांच को कोर्ट ने भेजा जेल

Wed, 25 Sep 2024 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 25 Sep 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Court sent five people including Bajrang Dal leader to jail
अंबेडकरनगर। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सत्संग प्रमुख श्याम बाबू गुप्त और बजरंग दल नेता आलोक चौरसिया समेत पांच आरोपियों को कोर्ट ने मंगलवार को जेल भेज दिया। मामला वर्ष 2018 में राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुए हंगामे, मारपीट आदि का था।
विज्ञापन

बहुचर्चित हिंदू नेता दिवंगत राम बाबू गुप्त के भाई श्याम बाबू गुप्त ने आलोक, राम हित वर्मा, अंतिम पांडेय और बृजेश मौर्य के साथ एससीएसटी कोर्ट में आत्म समर्पण किया था। जमानत न देकर कोर्ट ने जेल भेज दिया। बताते चलें कि राम बाबू की पत्नी संजू देवी बीजेपी से विधायक रह चुकी हैं। बतौर विधायक प्रतिनिधि श्याम बाबू ही ज्यादातर काम देखते थे। संवेदनशील माने जाने वाले टांडा नगर में श्याम बाबू लगातार हिंदू वादी गतिविधियों में प्रमुखता से शामिल होते रहे हैं। राजकीय मेडिकल काॅलेज में विवाद के दौरान श्याम बाबू की भूमिका बढ़ चढ़ कर सामने आई थी। इसी में अलीगंज थाने में केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed