{"_id":"ce8d7616cc4f7334f8ca27dd985c9eda","slug":"couple-jumped-in-front-of-the-train-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल ट्रेन के आगे कूदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी युगल ट्रेन के आगे कूदा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Tue, 28 Jul 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार के विरोध के कारण शादी न होने पर प्रेमी युगल ने मंगलवार सुबह ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। ट्रेन चालक ने इसकी जानकारी गोशाईगंज रेलवे स्टेशन को दी। वहां से स्टेशन कर्मियों ने अहिरौली पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो दोनों का क्षतविक्षत शव ट्रैक पर पड़ा मिला।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंगलवार भोर लगभग साढ़े पांच बजे टेउवां जलालपुर गांव में रेल पटरी के निकट ग्रामीणों ने एक युवक-युवती का क्षत विक्षत शव देखा। कुछ ही देर में पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि अकबरपुर से फैजाबाद जा रही सियालदह एक्सप्रेस के सामने दोनों ने कूदकर जान दे दी। घटना के बाद ट्रेन फैजाबाद जनपद के गोशाईगंज रेलवे स्टेशन पहुंची, तो चालक ने इसकी जानकारी स्टेशन कर्मचारियों को दी। रेल कर्मचारियों की सूचना पर अहिरौली एसओ दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
वहां युवक-युवती का क्षतविक्षत शव पड़ा था। युवक की पहचान शिवपूजन यादव (22) पुत्र बाबूराम निवासी फत्तेपुर पकड़ी थाना अकबरपुर व युवती की मंगली राजभर (19) पुत्री रामरूप निवासिनी टेउंवा जलालपुर थाना अहिरौली के रूप में हुई।
एसओ राजेश यादव ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवारीजनों की तहरीर का इंतजार है। मामला ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का लग रहा है।
शिवपूजन व मंगली के बीच बीते तीन वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी परिवारीजनों को हुई तो शिवपूजन का विवाह परिवारीजनों ने अन्यत्र करा दिया। इसके बाद भी दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चलता रहा और दोनों में मेलजोल बढ़ता रहा। मौजूदा समय में शिवपूजन को सात माह की एक पुत्री भी है।
ग्रामीणों का कहना है कि बीते दिनों ही मंगली का भी विवाह तय हो गया था। उसका विवाह होने वाला था। मंगली अपने परिवारीजनों से विवाह न करने का दबाव बना रही थी। दोनों एक-दूसरे के साथ रहने को लेकर अड़े थे, लेकिन दोनों के परिवारीजन इसके लिए तैयार नहीं थे। इसी से क्षुब्ध होकर दोनों ने मंगलवार को ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मंगली के पिता की तबियत काफी समय से ठीक नहीं रहती है, जबकि मां का निधन हो चुका है।
उसकी दादी प्रेम विवाह के खिलाफ थी। गांव के लोगों व अन्य परिवारीजनों ने मंगली का विवाह एक निशक्त सफाईकर्मी से तय कराया था, लेकिन वह उससे विवाह को तैयार नहीं थी।