{"_id":"6727aecce8729eb015033065","slug":"couple-injured-in-collision-with-pickup-referred-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-123834-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पिकअप की टक्कर से दंपती घायल, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पिकअप की टक्कर से दंपती घायल, रेफर
Sun, 03 Nov 2024 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 03 Nov 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र अहिरौली के खेमापुर मोड़ के निकट रविवार सुबह पिकअप व बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के बाद दोनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
पड़ोसी जनपद अयोध्या के गोशाईगंज थाना क्षेत्र गोशाईगंज निवासी राहुल कुमार (33) पत्नी रेखा (30) के साथ बाइक से अकबरपुर जा रहे थे। बताया जाता है कि जब वे थाना क्षेत्र अहिरौली के खेमापुर मोड़ के निकट पहुंचे तो इसी बीच पीछे से आ रहे पिकअप ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। राहुल ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। दोनों को पहले सीएचसी कटेहरी फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।