फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Country will run with harmony, not hatred

नफरत से नहीं, सद्भाव से चलेगा देश

Sat, 26 Feb 2022 11:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Country will run with harmony, not hatred
टांडा (अंबेडकरनगर) देश नफरत से नहीं, सद्भाव से चलेगा। तानाशाही से नहीं, बल्कि संविधान से चलेगा। भाजपा संविधान को कमजोर करने व देश में नफरत फैलाने में लगी है। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र व संविधान को बचा रही है। कांग्रेस आपसी भाईचारगी की राजनीति करती है। भाजपा सरकार में युवा आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं, तो किसान मुश्किलों से घिरे हुए हैं। यह बातें शनिवार को टांडा नगर स्थित कौमी इंटर कॉलेज में कांग्रेस प्रत्याशी सै. मेराजुद्दीन किछौछवी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन व प्रसिद्ध शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने कहीं।
विज्ञापन

इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा की बातें तो बढ़-चढ़कर की जा रही हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि उत्तर प्रदेश में पिछले पांच वर्ष में महिला हिंसा की घटनाओं में तेजी से वृद्धि हुई है। देश व प्रदेश की भाजपा सरकार संविधान को समाप्त करना चाहती है। पूरी तरह से तानाशाही पर उतारू हो गई हैं। आम जनता समस्याओं से घिरी हुई है, लेकिन इसे दूर करने की बजाय सिर्फ दावे व वादे ही किए जाते हैं। महिलाएं भी सुरक्षित नहीं हैं। बीते कुछ वर्षों जिस प्रकार की घटनाएं हुई हैं, इससे अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

सपा व बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह दोनों पार्टियां भाजपा की बोली ही बोलती हैं। उन्होंने हाथरस कांड, लखीमपुर कांड व एनआरसी आंदोलन, जामिया मिलिया कांड का प्रमुखता से उठाया। कहा कि बिना कांग्रेस के हाथ के बिना साइकिल भी नहीं खड़ी हो सकती है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने बुनकरों की कमर तोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी को जिताएं और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त करें। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अमित वर्मा, सै. मेराजुद्दीन किछौछवी, शकील अहमद अंसारी, सिकंदर इकबाल, अख्तर मलिक, डॉ. विजयशंकर तिवारी, आशुतोष पाण्डेय, बबबू रइन, फिरोज खान, मोहम्मद जाहिद, मोहम्मद जीशान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed