फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Counter remained closed, villagers returned without copy of Khatauni

बंद रहा काउंटर, बिना खतौनी की नकल लिए लौटे ग्रामीण

Sat, 01 Oct 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Counter remained closed, villagers returned without copy of Khatauni
अंबेडकरनगर। अकबरपुर तहसील में खसरा-खतौनी की नकल लेने के लिए आने वाले ग्रामीणों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। कारण यह कि मौजूदा समय में राजस्व कर्मियों की ड्यूटी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों के सत्यापन में लगा दी गई है। इसके चलते तहसील परिसर स्थित खसरा-खतौनी काउंटर अक्सर बंद ही रहता है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पात्रों को दिलाए जाने व अपात्रों को सूची सेे बाहर किए जाने के लिए शासन के निर्देश पर सत्यापन का काम चल रहा है। इसमें राजस्व कर्मियों को लगाया गया है। ज्यादातर राजस्व कर्मियों के सत्यापन कार्य में लग जाने का नतीजा है कि तहसील परिसर स्थित खसरा-खतौनी का काउंटर लगभग पूरी तरह से बंद है। इसके चलते दूरदराज से आने वाले लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी काउंटर बंद होने से खसरा-खतौनी की नकल हासिल करने के लिए आए करीब 50 लोगों को मायूसी हाथ लगी।
विज्ञापन

बेवाना से आए रामजनम व लोरपुर से आए शफीक ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि वे पिछले दस दिन से खसरा-खतौनी की नकल के लिए तहसील मुख्यालय का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन सफलता नहीं मिल रही है। कर्मचारियों द्वारा बताया जाता है कि मंगलवार को काउंटर खुला रहता है, उसी दिन आओ। बीते मंगलवार को भी आए लेकिन खसरा-खतौनी की नकल नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई अन्य ग्रामीणों ने कहा कि जिम्मेदारों को समस्या का निस्तारण करते हुए वैकल्पिक प्रबंध करना चाहिए। उधर तहसीलदार जेपी यादव ने बताया कि सम्मान निधि के लाभार्थियों का सत्यापन का काम तेजी से चल रहा है लेकिन इसके बाद भी बीच-बीच में काउंटर खुलवाकर खसरा-खतौनी की नकल उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed