फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Counseling for the seventh phase started in Polytechnic

पॉलिटेक्निक में सातवें चरण की काउंसिलिंग शुरू

Sun, 16 Oct 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Counseling for the seventh phase started in Polytechnic
अंबेडकरनगर। छत्रपति शाहूजी महाराज राजकीय पालीटेक्निक अकबरपुर में अगल-अलग ट्रेडों में वर्ष 2022-23 की रिक्त पड़ीं 14 सीटों के लिए सोमवार 17 अक्तूबर से काउंसिलिंग शुरू होगी। यह जानकारी प्रधानाचार्य वीके पाठक ने दी। बताया कि यह सातवें चरण की काउंसिलिंग है। इसमें वही अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं जो पूर्व में आयोजित परीक्षा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने बताया कि तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रम की चार शाखा इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, कम्प्यूटर साइंस एवं इनफार्मेशन टेक्नॉलॉजी में अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग कराने का अवसर है। इन ट्रेडों से जुड़े डिप्लोमाधारी अभ्यर्थियों की विभिन्न सरकारी व निजी क्षेत्र की कंपनियों में जरूरत भी है। इन ट्रेडों में रोजगार के बेहतर अवसर हैं। युवाओं को ऐसे ट्रेडों में प्राथमिकता के साथ पढ़ाई करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आने वाले समय में युवाओं के लिए इस क्षेत्र में रोजगार के और बड़े अवसर हैं। लगातार प्रतिष्ठित कंपनियां साक्षात्कार के जरिए युवाओं को कैंपस चयन भी दे रही हैं। युवाओं के लिए यह बेहतर अवसर है। काउंसिलिंग कराकर अपनी शिक्षा आगे बढ़ा सकते हैं। काउंसिलिंग प्रक्रिया में शामिल होने के लिए युवाओं को संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed