{"_id":"582f46a54f1c1b7c22901178","slug":"could-not-withdrawal-from-kcc","type":"story","status":"publish","title_hn":"केसीसी से भी नहीं हो पाई धन-निकासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केसीसी से भी नहीं हो पाई धन-निकासी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 18 Nov 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
bank
- फोटो : symbolic
घोषणा के बाद भी धनाभाव के चलते किसान क्रेडिट कार्ड से 25 हजार रुपए की निकासी जिले में शुरू नहीं हो पायी। बैंकों में पहुंचे किसानों को इससे करारा झटका लगा। किसानों का कहना था कि जब सरकार के पास पर्याप्त करेंसी उपलब्ध कराने का प्रबंध ही नहीं है तो ऐसी घोषणाओं का मतलब ही क्या रह जाता है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि रबी फसलों की जोताई व बोवाई में आ रही कठिनाइयों को देखते हुए ही बीते दिनों आरबीआई व सरकार ने घोषणा की थी कि अब किसान क्रेडिट कार्ड से एक सप्ताह में अधिकतम 25 हजार रुपए की निकासी की जा सकेगी। इसमें कोई किसान एक दिन में ही 25 हजार रुपए निकाल सकता है या फिर दो-तीन चरणों में धन-निकासी कर सकता है।
विज्ञापन
सरकार की इस घोषणा का आमतौर पर स्वागत हुआ तो वहीं यह चिंता भी जतायी गई कि ज्यादातर किसानों के पास केसीसी नहीं है, ऐसे में उनके लिए खाद व बीज का प्रबंध कैसे होगा। इस बीच केसीसी से 25 हजार रुपए निकालने की उम्मीद लेकर पहुंचे किसानों को शुक्रवार को तगड़ा झटका लगा।
विज्ञापन