फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Corruption investigation becomes political arena, altercation between BJP District President and Nagar Panchayat Chairman

Ambedkar Nagar News: भ्रष्टाचार की जांच बनी सियासी अखाड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष व नगर पंचायत चेयरमैन में कहासुनी

Wed, 01 Oct 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 01 Oct 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Corruption investigation becomes political arena, altercation between BJP District President and Nagar Panchayat Chairman
राजेसुल्तानपुर नगर पंचायत में जांच के दौरान मौजूद एसडीएम, भाजपा जिलाध्यक्ष व चेयरमैन
अंबेडकरनगर। नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच उस वक्त राजनीतिक ड्रामा बन गई जब भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी और नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद प्रजापति के बीच मंगलवार को तीखी नोकझोंक हो गई। सभासदों द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद एसडीएम आलापुर सुभाष सिंह मौके पर जांच के लिए पहुंचे थे, लेकिन जांच से पहले ही सियासी गरमाहट चरम पर पहुंच गई।
विज्ञापन

सभासदों ने डीएम अनुपम शुक्ला से मुलाकात कर चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी (ईओ) पर विकास कार्यों में 30 से 40 फीसदी कमीशनखोरी, और 16 संविदा कर्मचारियों के स्थान पर 60 से ज्यादा की फर्जी हाजिरी का आरोप लगाया था। डीएम के निर्देश पर एसडीएम नगर पंचायत जांच करने पहुंचे, तो भाजपा जिलाध्यक्ष व सभासद भी उनके साथ पहुंच गए। जांच के दौरान संविदा कर्मचारियों को बुलाया गया। 83 में से ज्यादातर के पास न तो पहचान पत्र थे, न ही उपस्थिति का ठोस प्रमाण।
विज्ञापन

इसी बीच भाजपा जिलाध्यक्ष और चेयरमैन के बीच कहासुनी शुरू हो गई। चेयरमैन विनोद प्रजापति ने आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष उनकी कुर्सी पर बैठ गए और उन्हें कार्यालय से बाहर जाने को कहकर अपमानित किया। वहीं जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने पलटवार करते हुए कहा कि चेयरमैन और ईओ खुद को बचाने के लिए सियासी नौटंकी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत का पूरा सिस्टम भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा हुआ है, अब सच्चाई सामने आने से घबराए लोग मुद्दा भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। एसडीएम आलापुर सुभाष सिंह ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है और रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed