फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Corona Virus

कोरोना से निपटने को रैपिड रिस्पांस टीम का गठन

Sat, 07 Mar 2020 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Corona Virus
अंबेडकरनगर। देश में कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की बढ़ती संख्या के बीच जिले में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम राकेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में हुई प्रेस वार्ता में सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने कोरोना वायरस व इससे बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बताया कि जिला चिकित्सालय व मेडिकल कॉलेज में 10-10 बेड व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक-एक बेड आरक्षित किया गया है। इसके अलावा एन-95 मास्क, सुरक्षा किट, संक्रमित रोगी के ब्लड सैंपल भिजवाने की व्यवस्था व दवाइयों का प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन

कोरोना से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम राकेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ। डीएम ने कहा कि कोरोना के संभावित खतरों से निपटने के लिए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग पूरी नजर बनाए है। जिले में चीन व थाईलैंड से आए 12 मरीजों की जांच करवाई गई, जिनमें सभी स्वस्थ पाए गए।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय के नेतृत्व में रैपिड रिस्पांस टीम का गठन कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना से निपटने के लिए जिला चिकित्सालय तथा मेडिकल कॉलेज में 10-10 बेड, जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एक-एक बेड आरक्षित कर दिया गया है। इसके अलावा मास्क, सुरक्षा किट, संक्रमित रोगी के ब्लड सैंपल को भिजवाने की व्यवस्था, ब्लीचिंग पाउडर तथा दवाईयों का प्रबंध किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की अध्यक्षता में इमरजेंसी वार्ड में कंट्रोल रूम गठित किया गया है, जो 24 घंटे सेवा प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि घर व अस्पताल में ब्लीचिंग पाउडर का पोछा लगवाएं तथा खाना खाने से पहले एवं बाद तथा अन्य वस्तुओं को छूने के बाद साबुन से हाथ जरूर धोएं। घर की दीवारों एवं दरवाजों की प्रत्येक दिन सफाई करें तथा आपस में बाते करते समय एक मीटर की दूरी जरूर बनाएं। इसके अलावा खांसने व छींकने से पहले चेहरा रुमाल से ढंक कर रखें। फ्रीज में जमी हुई आइसक्रीम, व जमे हुए अन्य सामान के अलावा फ्रोजन फूड का इस्तेमाल कतई न करें। ओढ़ने व बिछाने वाले कपड़े धूप में सुखाए व गर्म कपड़ों को गर्म पानी में अच्छी तरह से धोएं। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed