{"_id":"6090390f8ebc3ebf012b0703","slug":"corona-protocol-strips-during-the-counting-of-votes-ambedkar-nagar-news-lko57671651","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। पंचायत चुनाव के लिए हुई मतगणना के दौरान सोमवार को भी कोरोना प्रोटोकॉल की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। तमाम दिशा निर्देश के बावजूद मतगणना स्थल के बाहर समर्थकों की भीड़ जुटी रही। न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन किया गया और न ही सभी ने मास्क ही लगा रखा था। ऐसी लापरवाही तब बरती जा रही थी, जब जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है।
पंचायत चुनाव को लेकर एक तरफ जहां मतगणना का दौर सोमवार को जारी रहा, तो वहीं कदम दर कदम कोरोना प्रोटोकॉल की भी धज्जियां उड़ती नजर आईं। शासन ने सख्त निर्देश जारी किया था कि मतगणना स्थल के बाहर किसी भी तरह की भीड़ नहीं एकत्र होनी चाहिए, लेकिन जिले में इसका कहीं भी पालन होता नजर नहीं आया। रविवार को पहले दिन भी मतगणना के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल की जमकर धज्जियां उड़ाई गई थीं, तो दूसरे दिन सोमवार को भी पूरे दिन कोरोना प्रोटोकॉल को दरकिनार किया गया।
तमाम दिशा निर्देश के बावजूद मतगणना स्थल के बाहर समर्थकों की भीड़ जुटी रही। इनके बीच सोशल डिस्टेंसिंग का कहीं भी पालन होता नजर नहीं आया। कदम दर कदम न सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग की धज्ज्यिां उड़ीं, बल्कि भीड़ में ज्यादातर ऐसे थे, जिन्होंने मास्क तक नहीं लगा रखा था। इन सबके बावजूद जिम्मेदारों को कोरोना प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत पालन कराने की सुध नहीं रही। यह हाल न सिर्फ जिला मुख्यालय स्थित पॉलिटेक्रिक, बल्कि अन्य मतगणना स्थलों पर भी पूरे दिन देखने को मिला।