{"_id":"6012fb8a8ebc3e332851beee","slug":"corona-ambedkar-nagar-news-lko5620441128","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे चरण में 28 बूथों पर चला टीकाकरण महा अभियान, 1854 ने लगवाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे चरण में 28 बूथों पर चला टीकाकरण महा अभियान, 1854 ने लगवाया टीका
विज्ञापन
फोटो 18, अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में कोवैक्सीन लगवाती आंगनबाड़ी सहायिका इन्द्रावती।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। कोरोना संक्रमण पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए बृहस्पतिवार को जिले के 11 केंद्रों के 28 बूथों पर चले वैक्सीनेशन अभियान में 3775 की तुलना में 1854 कोरोना योद्धाओं को टीका लगा। टीकाकरण अभियान में किसी भी प्रकार की बाधा न हो, इसके लिए प्रत्येक बूथों पर 5-5 कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। टीकाकरण अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, इसके लिए जिलाधिकारी लगातार जिम्मेदार अधिकारियों से जरूरी जानकारी हासिल करते रहे। साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश भी देते रहे।
कोरोना से जंग जीतने के लिए गुरुवार को जिले में वैक्सीनेशन का तीसरा चरण चला। वैक्सीनेशन के महाअभियान में गुरुवार को जिले के 11 केंद्रों के 28 बूथों पर सुबह से ही टीका लगवाने के लिए चयनित कोरोना योद्धाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सुबह 10 बजे से टीकाकरण होना था, लेकिन लगभग सभी बूथों पर निर्धारित समय से टीकाकरण शुरू नहीं हो सका। करीब साढ़े 10 बजे से टीकाकरण का कार्य शुरू हुआ, जो समय बढने के साथ तेज होता रहा। जहांगीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी जहांगीरगंज के दो बूथों पर चले अभियान में 121 कोरोना योद्धाओं को टीका लगाया गया।
टीका लगने के बाद उत्साहित स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि कोरोना से शीघ्र ही जंग जीत लिया जाएगा। आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी रामनगर के 2 बूथ पर कुल 111 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया। इस दौरान सभी जरूरी प्रबंध किए गए थे। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी जलालपुर के 4 बूथों पर कुल 259 स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड शील्ड का टीका लगाया गया। भियांव सीएचसी के 2 बूथ पर 75 कोरोना योद्धाओं को टीका लगाया गया। बसखारी प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी बसखारी के दो केंद्रों पर 103 कोरोना योद्धाओं को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
टीकाकरण में किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए सभी जरूरी प्रबंध किए गए थे। भीटी प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी भीटी के 2 बूथों पर 137 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन का टीका लगाया गया। कटेहरी प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी कटेहरी के 2 बूथों पर 144 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया। टांडा प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी टांडा के 4 बूथों पर 397 कोरोना योद्धाओं को टीका लगा। इसके अलावा राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के 3 बूथ पर कुल 260, जिला अस्पताल के 3 बूथ पर 141 तथा संयुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरानपुर के 2 बूथ पर 106 कोरोना योद्धाओं को टीका लगाया गया।
सीएमओ डा. अशोक कुमार ने बताया कि जिले के 11 केंद्र के 28 बूथों पर गुरुवार को वैक्सीनेशन का कार्य चला। 3775 कोरोना योद्धाओं को टीका लगना था। इसकी तुलना में 1854 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगा। बताया कि वैक्सीनेशन का कार्य सुचारु रूप से चले, इसके लिए प्रत्येक बूथ पर 5-5 स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया था।