फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Corona

थमी कोरोना की रफ्तार, सामने आया सिर्फ एक मरीज

Thu, 10 Dec 2020 09:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 09:02 PM IST
विज्ञापन
Corona
अंबेडकरनगर। बीते 24 घंटे में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमी है। इस दौरान सिर्फ एक मरीज सामने आया। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 1802 हो गए हैं। हालांकि, मात्र 37 का ही अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। उधर, कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिला अस्पताल में गुरुवार को 33 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि गुरुवार को कोरोना संक्रमण का एक मामला सामने आने से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1802 हो गई है। हालांकि, मात्र 37 का ही जिले के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 1728 ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि कोरोना संक्रमण से जिले में 37 की मौत हो चुकी है। इस बीच जिला अस्पताल में खराब मौसम के बीच भी आने वाले नागरिकों की कोरोना जांच का कार्य जारी है। गुरुवार को भी नमूना लेकर जांच के लिए भेजे जाने का कार्य चला।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि गुरुवार को जांच के लिए 33 लोग जिला अस्पताल पहुंचे। डॉ. डीपी वर्मा व डॉ. प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने कोरोना प्रोटोकॉल के तहत नागरिकों का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया। सीएमएस ने आमजनमानस से अपील करते हुए कहा कि एहतियात बरतकर ही कोरोना को फैलने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed