फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Corona

सरकारी कार्यालयों में ही उड़ रही कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां

Tue, 24 Nov 2020 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Corona
अंबेडकरनगर। एक बार फिर से करोना का संक्रमण तेजी से फैलने के बावजूद सरकारी कार्यालयों में इस पर अंकुश पाने को लेकर शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का मखौल उड़ाया जा रहा है। न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है और न ही सुचारु रूप से थर्मल स्क्रीनिंग हो रही है। और तो और ज्यादातर अधिकारी व कर्मचारी मास्क तक नहीं लगाते। ऐसे में लगातार बढ़ते कोरोना संकट को किस प्रकार दूर किया जा सकेगा, इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

लगातार गिरते तापमान के बीच एक बार फिर से कोरोना संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। इस पर अंकुश पाने के लिए सरकारें गंभीरतापूर्वक कदम उठाते हुए नई नई गाइडलाइन जारी कर रही हैं। सार्वजनिक स्थानों पर भीड़भाड़ न एकत्र हो तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान दिया जाए, इसे लेकर जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। शासन के तमाम दिशा निर्देशों के बावजूद जिले के ज्यादातर सरकारी कार्यालयों में पूरी तरह लापरवाही का माहौल है। न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है और न ही सैनिटाइजेशन की ही समुचित व्यवस्था है।
विज्ञापन

अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिला अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज व उनके तीमारदार पहुंचते हैं, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने को लेकर जिम्मेदारों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। और तो और अस्पताल को उपलब्ध तीन सैनिटाइजर मशीन लगभग तीन माह से खराब है, उसे दुरुस्त कराने की सुध जिम्मेदारों को नहीं है। अस्पताल में आने वाले मरीजों व तीमारदारों की थर्मल स्क्रीनिंग भी सुचारु रूप से नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ऐसा ही हाल कृषि भवन, एआरटीओ कार्यालय, अकबरपुर तहसील कार्यालय का भी है। इन कार्यालयों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में विभिन्न कार्यों के लिए नागरिक व फरियादी पहुंचते हैं, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का तनिक भी ख्याल नहीं रखा जा रहा है। मुख्य गेट सेनिटाइजर मशीन रखकर आने वालों को सैनिटाइजेशन का निर्देश है, लेकिन किसी भी कार्यालय में सैनिटाइजर मशीन नहीं है।
इतना ही नहीं, संबंधित कार्यालयों में थर्मल स्क्रीनिंग की भी समुचित व्यवस्था नहीं है। इसी प्रकार कलेक्ट्रेट के निकट पटरी पर जादू व खेल दिखाने वाले भी अक्सर भीड़ एकत्र किए रहते हैं। तमाशबीनों में तमाम ऐसे भी होते हैं, जो मास्क नहीं लगाए रहते हैं। कोरोना संकट के बीच बरती जा रही लापरवाही को लेकर नागरिकों व गणमान्य नागरिकों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

सभी कार्यालयों में सोशल डिस्टेंसिंग के निर्देश हैं। सैनिटाइज करते रहने को भी कहा गया है। भीड़ एकत्र न होने पाए इसकी जिम्मेदारी भी विभागाध्यक्षों को दी जा रही है। एक बार फिर से सभी को हिदायत दी जाएगी। कहीं भी लापरवाही मिली तो संबंधित पर कार्रवाई तय होगी।
- डॉ. पंकज वर्मा, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed