फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Corona

कर्मचारी के संक्रमित होने से कलेक्ट्रेट 48 घंटे के लिए सील

Tue, 08 Sep 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Corona
अंबेडकरनगर। कलेक्ट्रेट में कोरोना वॉयरस का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। मंगलवार को एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद कलेक्ट्रेट को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया। मुख्य गेट पर नोटिस चस्पा कर दी गई। किसी भी बाहरी व्यक्ति के आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया। नतीजा यह रहा कि विभिन्न कार्य से पहुंचे लोगों को मायूस होकर लौटने को मजबूर होना पड़ा। उधर कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कलेक्ट्रेट को सैनिटाइज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
विज्ञापन

कोरोना वॉयरस का प्रकोप जिले में कम होता नहीं दिख रहा। लगभग प्रतिदिन कलेक्ट्रेट का कोई न कोई कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो रहा है। मंगलवार को भी एक कर्मचारी की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इससे कलेक्ट्रेट प्रशासन में हड़कंप मच गया। आननफानन में कलेक्ट्रेट को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया। साथ ही मुख्य गेट पर नोटिस चस्पा कर दी गई। इसमें कोरोना संक्रमित कर्मचारी के मिलने के चलते कलेक्ट्रेट को 48 घंटे के लिए सील करने की जानकारी दी गई। साथ ही किसी बाहरी व्यक्ति के आवागन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया। इस बीच सीएमओ डा. अशोक कुमार ने बताया कि एक कर्मचारी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद कलेक्ट्रेट को सैनिटाइज किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

उधर कलेक्ट्रेट के सील किए जाने के चलते विभिन्न कार्यों के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे व्यक्तियों को मायूस होकर लौटने को मजबूर होना पड़ा। जहांगीरगंज से आए राजेश कुमार व आलापुर से आए धर्मवीर ने कहा कि बड़ी उम्मीद के साथ आए थे। उन्हें जिलाधिकारी से मिलना था, लेकिन यहां पहुंचने के बाद पता चला कि 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। अब ऐसे में बगैर कार्य हुए ही वापस जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed