फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Corona

बीडीओ व वरिष्ठ चिकित्सक समेत 14 कोरोना पॉजिटिव

Fri, 04 Sep 2020 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Corona
अंबेडकरनगर। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को बीडीओ जलालपुर व जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक समेत 24 घंटे में कुल 14 नागरिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 909 पर पहुंच गई है। फिलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या 190 है। अब तक 698 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या से आम नागरिकों के साथ ही स्वास्थ्य महकमा भी हलाकान है। गनीमत रही कि शुक्रवार को किसी मरीज के मौत की खबर सामने नही आयी।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है। इससे प्रशासन व स्वास्थ्य महकमे में भी हड़कंप की स्थिति है। लगातार कोरोना मरीज बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को आयी रिपोर्ट में 14 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए। इसमें जलालपुर बीडीओ एके पाण्डेय व जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ आरपी जायसवाल भी शामिल हैं। जिले में अब मरीजों की कुल संख्या 909 हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 14 नए केस सामने आए हैं। मरीजों की संख्या में भले ही इजाफा हुआ है, लेकिन ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। अब तक 698 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। मौजूदा समय में सिर्फ 190 सक्रिय मरीज हैं, जिनका उपचार चल रहा है। उनकी भी स्थिति में तेजी से सुधार सुनिश्चित हो रहा है। अब तक कुल 21 नागरिकों की मौत् कोरोना के चलते हुई है। मौत का आंकड़ा न बढ़ने पाए इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। जांच संख्या में जहां इजाफा किया जा रहा है, वहीं बेहतर उपचार के प्रबंध भी लगातार सुनिश्चित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में जांच सुविधा शुरु होने से न सिर्फ रिपोर्ट जल्द मिल रही है, बल्कि जांच संख्या में भी तेजी से बढ़ोत्तरी सुनिश्चित हुई है। थर्मल स्क्रीनिंग की बजाए अब नागरिकों का नमूना एकत्र किया जा रहा है। टांडा में भी कोरोना जांच के लिए जल्द ही सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास चल रहा है। वहां यह सुविधा शुरु होने पर जांच प्रक्रिया में और तेजी आएगी। फिलहाल नागरिकों के हितों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। नागरिकों को परेशान होने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed