फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Corona

कोरोना को लेकर जिला अस्पताल में लापरवाही का माहौल

Tue, 01 Sep 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Corona
अंबेडकरनगर। एक तरफ जहां जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में हर दिन वृद्धि हो रही है, वहीं जिला अस्पताल में इसे लेकर पूरी तरह लापरवाही का माहौल है। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिला अस्पताल में तीन सैनिटाइजर मशीन लगाई गईं थीं, लेकिन शुरुआती दौर से ही इसका समुचित लाभ इलाज के लिए आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों को नहीं मिल पा रहा है। अक्सर खराब रहने वाली इन मशीनों को दुरुस्त कराने की सुध नहीं ली जा रही है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि करीब डेढ़ माह से तीनों मशीनें खराब पड़ी हैं, लेकिन उन्हें दुरुस्त नहीं कराया जा रहा है। नतीजा यह है कि बगैर खुद को सैनिटाइज किए ही मरीज व उनके तीमारदार बेधड़क होकर अस्पताल आ जा रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए बीते मई माह की शुरुआत में ही जिला अस्पताल में तीन सैनिटाइजर मशीनें शासन से उपलब्ध हुई थी। ओपीडी, इमरजेंसी व सामान्य वार्ड में एक एक मशीन स्थापित की गई। शुरुआत के कुछ दिन तक तो तीनों मशीनों ने सुचारु रूप से कार्य किया, लेकिन इसके बाद से उनमें खराबी आने लगी। बीच बीच में दुरुस्त भी कराया, लेकिन लंबे समय तक सुचारु रूप से नहीं चल सकी। नतीजा यह है कि बीते लगभग डेढ़ माह से तीनों मशीनें खराब हैं, लेकिन इन्हें दुरुस्त कराने की सुध नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन

ऐसे में इलाज के लिए आने वाले मरीज व उनके तीमारदार बेधड़क होकर बिना खुद को सैनिटाइज किए ही अस्पताल के अंदर आ जा रहे हैं। ऐसा तब है जबकि अस्पताल के कई कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। मंगलवार को अमर उजाला टीम जिला अस्पताल पहुंची तो उसे तीनों मशीनें खराब मिलीं। तीमारदार राजेश कुमार, सुधीर व प्रियंका ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शासन प्रशासन द्वारा विभिन्न प्रकार के ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन अस्पताल प्रशासन इसे लेकर तनिक भी गंभीर नहीं है। उन्होंने खराब पड़ी मशीनों को अविलंब दुरुस्त कराए जाने की मांग की। उधर, सीएमएस डॉ. पीएन यादव ने बताया कि मशीनों को दुरुस्त कराया गया था। सुचारु रूप से कार्य कर रही थीं। जब भी कुछ गड़बड़ी होती है तो उसे दुरुस्त कराया जाता है। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अस्पताल आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed