फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Corona

कोरोना के 10 मरीज मिले

Wed, 26 Aug 2020 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Corona
अंबेडकरनगर। जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटे में जिले में कोरोना संक्रमण के 10 नये मामले सामने आए। ऐसे में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 713 हो गई है। 176 कोरोना संक्रमितों का अलग अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीएमओ डा. अशोक कुमार ने बताया कि बीते 24 घंटे में जिले में 10 नए मामले सामने आए। ऐसे में जिले में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 713 हो गई है। इसमें से 539 ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 176 का इलाज अलग अलग अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से अब तक जिले में 17 की मौत हो चुकी है। बताया कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए नागरिकों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। नागरिकों को भी एहतियात बरतने की जरूरत है। अत्यंत आवश्यक कार्य पडने पर ही घर से बाहर निकलें। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में जाने से बचें। घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क जरूर लगाएं। समय समय पर साबुन से हाथ धोते रहें। छोटी छोटी सावधानियां बरतकर कोरोना संक्रमण को फैलने से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed