फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   CORONA

कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 110 पहुंची

Tue, 23 Jun 2020 09:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
CORONA
अंबेडकरनगर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 110 हो गई है। इनमें से 90 मरीज ठीक होकर घरों को लौट चुके हैं। सोमवार देर शाम एक और कोरोना संक्रमित पाया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कोरोना को लेकर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण का दौर फिलहाल थमने सा लगा है। पिछले कई दिनों से या तो कोरोना पॉजिटिव केस नहीं आ रहे हैं या फिर इक्का-दुक्का मामले ही सामने आ रहे। सोमवार शाम अकबरपुर नगर के टांडा रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर पर कार्यरत निजी कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया था। देर शाम आई रिपोर्ट में अकबरपुर का ही एक और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 110 हो गई है। इनमें से अब तक 90 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। सीएमओ ने कहा कि जिले में कोरोना से निपटने को लेकर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। नागरिकों से न सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा रहा, वरन मास्क लगाने समेत सैनिटाइज करने पर भी पूरा जोर दिया जा रहा है। नागरिकों को किसी तरह परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed