फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Copies will be checked from today at six centers

छह केंद्रों पर आज से जंचेंगी कॉपियां

Fri, 22 Apr 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Copies will be checked from today at six centers
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य 23 अप्रैल शनिवार से जिले के छह केंद्रों पर होगा। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की लगभग चार लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन परीक्षकों की तैनाती माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा की गई है। इस बीच मूल्यांकन को सफल ढंग से निपटाने के लिए डीआईओएस कार्यालय ने सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर लिए जाने का दावा किया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते दिनों यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा समाप्त हुई थी। परीक्षा को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के बाद अब डीआईओएस कार्यालय का पूरा ध्यान 23 अप्रैल से प्रारंभ हो रहे मूल्यांकन को सकुशल निपटाने पर है। जिले में पहली बार छह मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए लगभग 1500 परीक्षकों की तैनाती माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बीते दिनों ही ऑनलाइन कर दी थी।
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय के अनुसार छह मूल्यांकन केंद्रों पर लगभग चार लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। कार्यालय के कर्मचारी राजेश ने बताया कि बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर में 29416, डॉक्टर गणेश कृष्ण जेटली इंटर कॉलेज में 48708, संत कबीर इंटर कॉलेज सैदापुर में 64231, राम अवध इंटर कॉलेज में एक लाख 7,398, सरदार पटेल इंटर कॉलेज लोरपुर में 45,132, व जनता इंटर कॉलेज बड़ागांव में 75,892 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर डीआईओएस प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के बीच मूल्यांकन का कार्य होगा। मूल्यांकन को सकुशल निपटाने के लिए सभी केंद्रों पर जरूरी व्यवस्थाएं एक दिन पहले ही पूरी कर ली गई हैं। मूल्यांकन प्रक्रिया का सतत जायजा लिया जाएगा। बोर्ड के निर्देशों के अनुरूप सभी छह केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सुनिश्चित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed