{"_id":"60007e128ebc3e344c5bbdee","slug":"cooperate-in-maintaining-law-and-order-ambedkar-nagar-news-lko5598772183","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून व्यवस्था बनाए रखने में करें सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून व्यवस्था बनाए रखने में करें सहयोग
विज्ञापन
अंबेडकरनगर पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में मौजूद विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधि।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले में कानून व्यवस्था बेहतर बनी रहे, इसके लिए एसपी ने गुरुवार को राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने दलों के प्रतिनिधियों से कानून व्यवस्था बेहतर बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। कहा कि सभी के सहयोग से ही कानून व्यवस्था बेहतर बन सकेगी। प्रतिनिधियों ने एसपी के समक्ष अपनी शिकायतें भी दर्ज कराईं। एसपी ने शिकायतों के निस्तारण का भरोसा दिलाया।
एसपी आलोक प्रियदर्शी ने गुरुवार को अपने कार्यालय में राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें सपा जिलाध्यक्ष रामशकल यादव, बसपा नेेता बालमुकुंद धुरिया, भाजपा नेता बिमलेंद्र प्रताप सिंह, हिंदू संगठन के नेता बाबा रामशबद समेत अन्य पार्टियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सपा व बसपा नेताओं ने एसपी के समक्ष कानून व्यवस्था को लेकर कई सुझाव दिए तो कुछ शिकायतें भी दर्ज कराईं। कहा गया कि विपक्षी दलों से जुड़े व्यक्ति भी यदि आम नागरिकों की कोई समस्या लेकर सामने आएं तो उसकी सुनवाई भी प्राथमिकता के साथ हो।
बैठक में शराब ठेकों, बैंकों तथा रेलवे व बस स्टेशन के निकट सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाए जाने पर जोर दिया गया। एसपी ने शिकायतों के निस्तारण का भरोसा दिलाया। कहा कि सभी को कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करना होगा। सभी के सहयोग से ही कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहेगी। पुलिस टीम आम नागरिकों के हितों को लेकर पूरी तरह सक्रिय है।