फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Cooker cracked while cooking, three scorched

खाना बनाने के दौरान फटा कुकर, तीन झुलसे

Thu, 24 Mar 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Cooker cracked while cooking, three scorched
अंबेडकरनगर। अलीगंज थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव में खाना बनाने के दौरान बुधवार देर शाम अचानक कुकर फट गया। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। कुकर फटने से उसकी चपेट में आकर बालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव में बुधवार देर शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक घर से जोरदार धमाके की आवाज आने के बाद संबंधित घर से चीख पुकार मच गई। बताया जाता है कि गांव निवासी दिलीप के घर में महिलाएं खाना बना रही थीं। इसी बीच कुकर में गैस भर जाने से सीटी उठ गई। इस पर वहां मौजूद दिलीप की पुत्री महिमा (21) ने डंडे से सीटी को नीचे गिरा दिया। पूरी गैस न निकलने से कुकर तेज आवाज के साथ फट गया। इससे हड़कंप मच गया। परिवारीजनों के साथ साथ घर के निकट मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। न सिर्फ महिमा, बल्कि उसकी बहन प्रेमलता (29) व संदीप का पुत्र शिखर (6) गंभीर रूप से घायल होकर गिरे हुए थे। घायलावस्था में तीनों को पहले सीएचसी टांडा ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिमा की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed