{"_id":"696d1b7b47343b13bc0a6980","slug":"controversy-erupts-at-the-construction-site-of-annapurna-bhavan-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-149045-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अन्नपूर्णा भवन के निर्माण स्थल पर बढ़ा विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अन्नपूर्णा भवन के निर्माण स्थल पर बढ़ा विवाद
Sun, 18 Jan 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 18 Jan 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। विकासखंड रामनगर की ग्राम पंचायत मदुआना में अन्नपूर्णा भवन के निर्माण स्थल को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पंचायत सदस्यों और ग्रामीणों ने निर्माण स्थल को लेकर आपत्ति जताई है और मामले की जांच की मांग की है।
पंचायत सदस्य हीरालाल, रंजीत, शकुंतला, शशिकला, आशा, फूला, रामवती व निर्मला का आरोप है कि ग्राम पंचायत भवाना के प्रधान की ओर से अन्नपूर्णा भवन का निर्माण ग्राम मदुआना में कराया जा रहा है, जबकि ग्राम शेखौलिया में पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। इसके बावजूद वहां भवन न बनाकर मदुआना में निर्माण कराना उचित नहीं है। इससे शेखौलिया, नगदहा और आसपास के गांवों के कई पात्र राशन कार्डधारक योजना के लाभ से दूर हो सकते हैं। अन्नपूर्णा भवन का निर्माण ऐसे स्थान पर होना चाहिए, जहां अधिक आबादी हो और जरूरतमंद लोगों को पहुंचने में सुविधा मिले। एसडीएम सुभाष सिंह ने बताया कि मामले को देखा जा रहा है और जहां उपयुक्त होगा, वहीं अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कराया जाएगा।