फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Contract workers' protest continues on the third day, memorandum submitted to the MLA

Ambedkar Nagar News: तीसरे दिन भी संविदा कर्मियों का प्रदर्शन जारी, विधायक को सौंपा ज्ञापन

Fri, 02 May 2025 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 02 May 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Contract workers' protest continues on the third day, memorandum submitted to the MLA
अधीक्षण अ​​भियंता कार्यालय पर धरना देते बर्खास्त संविदा कर्मी
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश पाॅवर कार्पोरेशन लिमिटेड के निर्देश पर बर्खास्त संविदाकर्मी बिजली विभाग के 385 संविदा कर्मियों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को सुबह 10 बजने के साथ ही संविदाकर्मी अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर यूपीपीसीएल निविदा-संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले इकट्ठे हुए। जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष बालमुकुंद ने कहा कि जब तक सभी संविदा कर्मियों को वापस काम पर नहीं रखा जाएगा तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि 40 प्रतिशत कर्मचारियों को निकाला जाना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 15 से 20 वर्ष तक जिन लोगों ने बिजली विभाग की सेवा कि है अब अचानक उन लोगोंं को नौकरी से निकल देना कहां का न्याय है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव मौर्य के कार्यक्रम में जाकर उनको ज्ञापन सौंपने तैयारी भी थी, तभी पुलिस ने सभी को रोक लिया। इसके बाद अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई। राजन चौधरी ने एमडी मुर्दाबाद, पावर कारपोरेशन होश में आओ के नारे लगाए। कहा कि 154 फीडरों में पहले तैनात 928 कर्मियों से कम एक भी कर्मी की बर्खास्तगी संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। कई मांगों को लेकर शाम पांच बजे तक सभी डटे रह। इस दौरान राजेश वर्मा, दुर्गेश तिवारी, राकेश कुमार, सतीश कुमार, राहुल यादव, दिनेश कुमार समेत बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
बॉक्स
18 घंटे गुल रही 30 गांव की आपूर्ति
महरुआ। महरुआ उपकेंद्र से पतौना, मंसापुर, रामनगर कर्रि, वेस्ट फीडर, नसीरपुर पांच फीडर से 50 से अधिक गांव को बिजली आपूर्ति दी जाती है। बृहस्पतिवार की रात 10.30 बजे मंसापुर में बिजली का तार टूटकर गिरने से आदमपुर तिन्दौली, रघुराजपुर, पतौना, बरामदपुर, मंसापुर, पांती, मीरपुर, लोहरा बरामदपुर समेत 30 गांव की बिजली गुल हो गई थी।

इन बिजलीघरों पर 23 कर्मचारियों मेंं 14 को बर्खास्त कर दिया गया है। शेष नौ कर्मी रात भी फाॅल्ट को खोजते रहे, लेकिन उन्हें फाॅल्ट नहीं मिला। रातभर ग्रामीण गर्मी से हलकान रहे। पूरी रात लोगों को जागकर बितानी पड़ी। दोपहर तीन बजे के करीब फाॅल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल कराई गई। अवर अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि आपूर्ति बहाल करा दी गई है। कर्मियों के कमी के नाते काम करने मेंं असुविधा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed