{"_id":"643d855faeeab314c80ccf8f","slug":"contenders-looking-for-auspicious-time-for-nomination-ambedkar-nagar-news-c-13-1-188496-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: नामांकन के लिए शुभमुहूर्त तलाश रहे दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: नामांकन के लिए शुभमुहूर्त तलाश रहे दावेदार
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। नगर पालिका टांडा में निकाय चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है। दूसरे चरण में 11 मई को यहां मतदान होगा। नामांकन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। प्रत्याशी नामांकन पत्र खरीदने व जमा करने के लिए शुभ मुहूर्त के फेर में जुटे हैं।
ज्योतिषियों के मुताबिक नामांकन के लिए 20, 22 व 23 अप्रैल की तिथि उत्तम है। 17 अप्रैल को द्वादशी तिथि होने से सुबह 9 बजे से दोपहर 3:46 बजे तक शुभमुहूर्त था। 18 अप्रैल का दिन नामांकन करने के लिए शुभ नहीं है। 19 अप्रैल को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक नामांकन किया जा सकता है। 20 अप्रैल बृहस्पतिवार को अमावस्या तिथि है। सर्वार्थसिद्ध योग भी है। इस दिन सुबह 11:55 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक नामांकन किया जा सकता है।
ज्योतिषी शिवेंद्र व रमाशंकर के अनुसार 21 अप्रैल को प्रतिपदा तिथि है। इस दिन नामांकन करने से बचने की जरूरत है। 22 को द्वितीया तिथि है। इस दिन सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक नामांकन करना शुभ होगा। इस दिन आयुष्मान संयोग है, अक्षय तृतीय व परशुराम जयंती भी है। ऐसे में यह तिथि नामांकन के लिए सबसे उत्तम माना गया है। 23 अप्रैल को विनायक चतुर्थी का त्योहार है। इस दिन सुबह 11:53 बजे से 12:45 तक नामांकन करना शुभ है।
विज्ञापन
24 अप्रैल को सुबह 8:44 बजे बजे के बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। राहु काल को छोड़कर दिन में किसी भी समय नामांकन किया जा सकता है। ज्योतिषियों की सलाह है कि नामांकन के लिए घर से निकलते समय ईश्वर की प्रार्थना करें, माथे पर तिलक लगाने के साथ ही कुछ मीठा व पान ग्रहण करना शुभकारी होगा।