{"_id":"7066a779c19f406d1226ebec259bcdaa","slug":"consumers-well-get-20-hour-electric-after-fix-the-meters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मीटर लगते ही मिलेगी 20 घंटे बिजली’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मीटर लगते ही मिलेगी 20 घंटे बिजली’
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार सायं लगभग छह बजे प्रमुख सचिव उर्जा संजय अग्रवाल का काफिला गांव पहुंचा, तो उनका जिलास्तरीय अधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर श्री अग्रवाल ने परिसर में पौधरोपण किया। परिसर में चौपाल का आयोजन हुआ, जिसमें ग्रामीणों ने अपनी अपनी समस्याएं रखीं।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव ने एक एक कर विकास कार्यों की समीक्षा शुरू की। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें बमुश्किल 4 से 6 घंटे की ही बिजली मिलती है। इस पर श्री अग्रवाल ने अधिशाषी अभियंता विद्युत मुकेश बाबू को निर्देशित करते हुए कहा कि गुरुवार से ग्रामीणों को 10 घंटे की बिजली उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि जब जिले के सभी उपभोक्ताओं के घरों व प्रतिष्ठान में मीटर लग जाएगा, तो 20 घंटे की बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल करने पर बताया गया कि समय समय पर अभियान चलाकर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
विज्ञापन
योजनाओं का समुचित लाभ भी ग्रामीणों को उपलब्ध कराया जाता है। सूखा राहत चेक वितरण के बारे में जानकारी हासिल करने पर बताया गया कि 226 पात्रों का चेक बना हुआ है। इस पर उनके द्वारा मौके पर ही 6 पात्रों को चेक उपलब्ध कराया गया।
कृषि संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की, तो गांव के संतोष कुमार, रामदीन, राजबली, इंद्रजीत आदि ने बताया कि उन्हें गेहूं बीज नहीं मिला। इस पर कृषि अधिकारी सुभाष ने जो विवरण प्रस्तुत किया, उस पर ग्रामीणों ने आपत्ति जाहिर की।
प्रमुख सचिव ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अविलंब किसानों को गेहूं बीज उपलब्ध कराया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इससे पूर्व चौपाल पहुंचने पर बाल विकास योजना से जुड़ी संगीता ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
इस दौरान डीएम विवेक, एसपी अजय कुमार सिंह, एडीएम रामसूरत पांडेय, जिला विकास अधिकारी मथुरा प्रसाद मिश्र, सीएमओ मेजर डा बीपी सिंह आदि मौजूद रहे। प्रमुख सचिव उर्जा की चौपाल गांव में देर सायं तक चलती रही। गांव में ही रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है। इसके लिए वहां व्यापक तैयारियां पहले से ही की गई हैं।