फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Consumers left in the dark due to burning transformer

Ambedkar Nagar News: ट्रांसफार्मर जलने से अंधेरे में रहे उपभोक्ता

Tue, 16 Jul 2024 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 16 Jul 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Consumers left in the dark due to burning transformer
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर समेत अलग अलग क्षेत्रों में आधा दर्जन से अधिक ट्रांसफार्मर बीते 24 घंटे के भीतर फुंक गए। इससे उपभोक्ताओं को रातभर मुश्किलों का सामना करना पड़ा। ज्यादातर जगहों पर आपूर्ति सोमवार को बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

बारिश न होने के चलते बिजली की खपत इन दिनों बढ़ी हुई है। कई ट्रांसफार्मर इसके चलते ओवरलोडिंग का शिकार हैं। इसी का नतीजा रहा कि बैरमपुर बरवा उपकेंद्र से होने वाली बिजली आपूर्ति से जुड़ा चुंगी नाका के निकट लगा ट्रांसफार्मर रविवार देर शाम जल गया। इससे संबंधित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई। वैकल्पिक प्रबंध की कोशिश हुई लेकिन ज्यादातर उपभोक्ताओं को रातभर बिजली नहीं मिली। इसी तरह तमसा मार्ग पर लगा ट्रांसफार्मर भी रविवार देर शाम जवाब दे गया। इससे मीरानपुर व आसपास के क्षेत्र के उपभोक्ता रातभर अंधेरे में रहे।
विज्ञापन

सोमवार को दिन में कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति बहाल भी हुई। लेकिन फिर से ठप पड़ गई। इसी तरह भीटी, जलालपुर व टांडा क्षेत्र में ट्रांसफार्मर जलने से उपभोक्ता परेशान रहे। लगभग बीस हजार आबादी ट्रांसफार्मर की गड़बड़ी से प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed