{"_id":"feff7c620274fc3de4daaff013a89c08","slug":"consumers-fierce-on-power-cut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से भड़के उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से भड़के उपभोक्ता
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Mon, 03 Aug 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
कहा कि लगभग 30 किलोमीटर की दूरी में साउथ बेस्ट फीडर से हजारों उपभोक्ताओं को आपूर्ति की जा रही है। इसमें अकबरपुर, पहितीपुर, अन्नावा होते हुए बनगांव डिहवा, अरजानीपुर, मरथुआ सरैया, अशरफपुर बरवां, भरथुआ, बेलाबाग, खेंवार व रतनपुर तक इस फीडर से आपूर्ति दी जाती है।
विज्ञापन
बदतर रोस्टर के कारण उपभोक्ताओं को करीब पांच घंटे ही आपूर्ति मिल रही थी। इसमें भी पिछले कुछ दिनों से लगातार 24 घंटे तक आपूर्ति बाधित रह चुकी है। इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। आपूर्ति बहाल न होने से जहां उपभोक्ताओं को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ती है, वहीं सबसे ज्यादा मुश्किल किसानों को हो रही है।
विज्ञापन
किसी तरह से धान की रोपाई कर चुके किसानों को अब फसलों की सिंचाई करने की आवश्यकता है। बिजली न आने से विद्युत मोटर नहीं चल पा रहे हैं। उपभोक्ताओं ने अपर जिलाधिकारी से साउथ बेस्ट फीडर की आपूर्ति दुरुस्त कराने की मांग की है। पत्र में पिंकू सिंह, सुरजीत सिंह, शिवम, विशाल उपाध्याय, दीपक, आशीष अग्रहरि, मधुकर, अमरेन्द्र यादव व पंकज मिश्र आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन