{"_id":"685ecfed359398f92103e465","slug":"consumers-are-worried-in-the-heat-due-to-power-cuts-and-tripping-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-137478-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: कटौती और ट्रिपिंग से गर्मी में उपभोक्ता रहे हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: कटौती और ट्रिपिंग से गर्मी में उपभोक्ता रहे हलकान
विज्ञापन
भीटी के अढ़नपुर में गिरा विद्युत तार।संवाद
अंबेडकरनगर। शहर से लेकर गांव तक बिजली कटौती और ट्रिपिंग से उमस भरी गर्मी में उपभोक्ता परेशान हैं। दिन रात बिजली कटौती से लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। किसानों के खेत की सिंचाई का कार्य भी बाधित हो रहा है।
अकबरपुर के बैरमपुर बरवां बिजली घर से संचालित मीरानपुर, मिर्जापुर, इंद्रलोक समेत 20 हजार की आबादी को शुक्रवार पूरे दिन ट्रिपिंग की समस्या से जूझना पड़ा। दोपहर बाद हल्की बारिश ने लोगों की परेशानियां और बढ़ा दीं। भीटी संवाद के मुताबिक अढ़नपुर बाजार के दक्षिण तरफ दो खंभों का बिजली तार मंगलवार को टूट गया था। इससे बाजार और अढ़नपुर गांव की पांच हजार से अधिक आबादी की बिजली गुल हो गई थी। स्थानीय सुरेश तिवारी, रामशकल सिंह, रामजनम वर्मा, शीतला सिंह आदि ने बताया कि चार दिन बीत जाने के बाद भी बिजली विभाग तार को ठीक करा सका है। इसके चलते ग्रामीण भीषण गर्मी से परेशान हैं।
वहीं महरुआ के नसीरपुर बिजली घर के महरुआ पूरब, नरसिंहदासपुर, लोकनाथपुर, कसड़ा समेत 40 गांव की बिजली आपूर्ति बेपटरी है। बृहस्पतिवार की रात एक बजे बाधित आपूर्ति सुबह चार बजे बहाल हुई। शुक्रवार को आठ बजे आपूर्ति कटने के तीन घंटे बाद 11 बजे बहाल हो सकी। दिन भर में टुकड़ियों में आठ से नौ घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है। अधिशासी अभियंता आशीष यादव ने बताया कि बिजलीकर्मी फाॅल्ट को ठीक करने के लिए गए थे। ग्रामीणों ने नया तार लगाने की मांग की। रिवैंप योजना से शनिवार को तार को बदलवाया जाएगा।