फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Consumer upset due to undeclared power cut

अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान

Thu, 02 Jun 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Consumer upset due to undeclared power cut
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। गर्मी बढ़ने के साथ ही तेंदुआईकला व रामनगर विद्युत उपकेंद्र से हो रही बिजली आपूर्ति चरमरा गई है। सरकार भले ही दावा कर रही हो कि गांवों में 18 घंटे बिजली सप्लाई दी जा रही है, लेकिन यहां दोनों विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को 10 से 12 घंटे बिजली मिल पाना मुश्किल हो रहा है। अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन

रामनगर व तेंदुआईकला विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ता अघोषित बिजली कटौती व बार-बार ट्रिपिंग की समस्या से परेशान हैं। स्थानीय विनोद पांडेय, सूरज कुमार व रमाकांत आदि के मुताबिक पिछले काफी दिनों से विद्युत व्यवस्था बदहाल है। सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे का विद्युत रोस्टर निर्धारित है। परंतु उपभोक्ताओं को मौजूदा समय में 10 से 12 घंटे की बिजली मिल पाना भी मुहाल हो गया है।
विज्ञापन

आपूर्ति जब बहाल होती है, तो उसमें बार-बार की ट्रिपिंग होती रहती है। इससे विद्युत उपकरणों के खराब होने का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों ने बदहाल विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की है। उधर, अवर अभियंता प्रवेश निषाद का कहना है कि जितनी बिजली मिलती है, उतनी सप्लाई दी जाती है। कहीं पर कोई गड़बड़ी आने पर ही बिजली आपूर्ति बाधित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed