फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Construction of wedding houses started in Rajesultanpur and Jahangirganj.

Ambedkar Nagar News: राजेसुल्तानपुर व जहांगीरगंज में बरात घरों का निर्माण शुरू

Wed, 01 Nov 2023 10:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 10:04 PM IST
विज्ञापन
Construction of wedding houses started in Rajesultanpur and Jahangirganj.
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर व जहांगीरगंज की करीब 90 हजार आबादी के लिए खुशखबरी है। करीब साढ़े छह करोड़ रुपये की लागत से राजेसुल्तानपुर के राजेशहरयारपुर तथा जहांगीरगंज के नरियांव मोहल्ले में पानी टंकी के बगल बरातघर का निर्माण शुरू हो गया है। अप्रैल 2024 तक तीन मंजिला भवन का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

वैवाहिक आयोजन व अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन में नगर पंचायतवासियों को होने वाली दिक्कत से निजात दिलाने के लिए राजेसुल्तानपुर व जहांगीरगंज नगर पंचायत में बरात घर का निर्माण शुरू हो गया है। निर्माण का जिम्मा कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को सौंपा गया है। सवा तीन-तीन करोड़ की लागत से बनने वाले तीन मंजिला इन बरात घरों में एक बड़ा हाॅल, शौचालय व स्नानघर व 10 कमरे बनेंगे। इससे यहां बरात के साथ ही अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम करने में आसान होंगे।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त शिक्षक रामचरन सिंह, सुरेंद्र वर्मा, विवेक सिंह, राजेश यादव ने कहा कि बरात घर बन जाने से यहां के लोगों को काफी राहत मिलेगी। वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए यहां के लोगों को आजमगढ़, अतरौलिया, बसखारी या जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ती है। बरात घर बन जाने से नागरिकों की काफी बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



तेजी से चल रहा निर्माण
जहांगीरगंज व राजेसुल्तानपुर में बरात घर का निर्माण तेजी से चल रहा है। अप्रैल 2024 तक निर्माण कार्य पूरा करना है। निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्य पूरा कराया जाएगा। - भानु प्रताप, अवर अभियंता सीएनडीएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed