फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Construction of four bridges got approval for Rs. 4.25 crore

Ambedkar Nagar News: सवा चार करोड़ से चार पुलों के निर्माण को मिली मंजूरी

Sun, 05 Jan 2025 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Construction of four bridges got approval for Rs. 4.25 crore
टूटी पड़ी पुलिया।
अंबेडकरनगर। नाबार्ड वित्त पोषित योजना के तहत सवा चार करोड़ रुपये की लागत से जिले में चार सेतुओं के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। इनके निर्माण से लगभग डेढ़ लाख की आबादी को आवागमन में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

कुछ माह पूर्व सदस्य विधान परिषद हरिओम पांडेय ने जिले की एक दर्जन से अधिक सकरी पुलिया व सेतु के निर्माण व चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग के माध्यम से शासन को पत्र भेजा था। इसी क्रम में प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग लखनऊ ने शुक्रवार काे सेतु व सकरी पुलिया के चौड़ीकरण को मंजूरी प्रदान की है। कार्यालय के अनुसार लगभग दो करोड़ 21 लाख रुपये से रायगंज, मिझौड़ा से तिवारीपुर मार्ग पर किमी 15 पर सकरी पुलिया के स्थान पर चौड़े सेतु का निर्माण कराया जाएगा। 44 लाख 29 हजार रुपये से सेवागंज से गोसाईगंज मार्ग पर किमी दो पर लघु सेतु का निर्माण किया जाएगा। 63 लाख 74 हजार रुपये से अकबरपुर गौहनिया मार्ग पर किमी 14 पर क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान पर आरसीसी लघु सेतु का निर्माण कराया जाएगा। 47 लाख दो हजार की लागत से हंसवर मकरही से जहांगीरगंज के मार्ग पर पुरानी सकरी पुलिया के स्थान पर आरसीसी बाॅक्स कल्वर्ट का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


जल्द शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया
शासन से चार सेतुओं के निर्माण को मंजूरी मिली है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। -अजय जयसवाल, सहायक अभियंता प्रांतीय खंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article