फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Congressmen taking out tractor rally

ट्रैक्टर रैली निकाल रहे कांग्रेसियोें की पुलिस से नोकझोंक

Wed, 27 Jan 2021 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Congressmen taking out tractor rally
अंबेडकरनगर। कृषि कानून के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने जमुनीपुर बाजार में ट्रैक्टर रैली निकाली। पुलिसकर्मियों ने तत्काल रैली रोक दी। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बाद में हिरासत में ले लिया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को कार्यकर्ता जमुनीपुर बाजार में एकत्रित हुए। यहां से जिला मुख्यालय के लिए कांग्रेस नेताओं ने ट्रैक्टर रैली की शुरुआत की।
विज्ञापन

ट्रैक्टर रैली जिला मुख्यालय की तरफ आगे बढ़ी। इसी बीच अकबरपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और रैली निकाल रहे कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया। जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने कहा कि मौजूदा केंद्र व प्रदेश सरकार हठधर्मी व दमनकारी हो गई है। जिला प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र व कांग्रेस वर्किंग कमेटी जिलाध्यक्ष रवीश शुक्ल ने कहा कि किसानों के हितों का ढोंग रचने वाली भाजपा सरकार की पोल खुल गई है। इस मौके पर मीडिया प्रभारी डॉ. विजय शंकर तिवारी, संजय तिवारी, पीसीसी दुर्गा प्रसाद पांडेय, गुलाम रसूल छोटू, अफरोज आलम बेग, सुखीलाल वर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, पीसीसी सदस्य मोहम्मद अनीस खान, पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद मेराजुद्दीन किछौछवी, जिला महासचिव अमित जायसवाल को पुलिस ने घर पर ही नजर बंद किए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed