फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Congress submitted a memorandum to SDM against Notbandi

नोटबंदी के विरोध में कांग्रेस ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

Mon, 28 Nov 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Mon, 28 Nov 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Congress submitted a memorandum to SDM against Notbandi
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर नोटबंदी के विरोध में पदमार्च करते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला

नोटबंदी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर पदमार्च निकाला और इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित 12 सूत्री ज्ञापन एसडीएम भीटी को सौंपा। ज्ञापन में आम जनता को राहत दिलाने के लिए तत्काल सभी आवश्यक कदम उठाए जाने तथा डीजल व पेट्रोल की कीमतों को 40 रुपये के नीचे लाए जाने की मांग की गई।

विज्ञापन

 
पुराने तहसील तिराहे पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए। यहां उन्होंने नोटबंदी लागू करने में बरती गई मनमानी को लेकर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की। प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि नोटबंदी के नाम पर देश की जनता को गुमराह किया जा रहा हैै। कालाधन देश में वापस लाने के बजाय जनता को मुश्किल में डाला जा रहा हैै।
विज्ञापन


जिला प्रभारी अशोक सिंह व देवेंद्र श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री को निशाने पर लेते हुए कहा कि देश भावुक भाषण से नहीं चलता। सीमा पर रोज भारतीय सैनिक मारे जा रहे हैं। कालाधन विदेशों में ही पड़ा है। उधर ध्यान नहीं है। जिलाध्यक्ष सै. मेराजुद्दीन किछौछवी ने कहा कि नोटबंदी की आड़ में देश को तानाशाही की तरफ बढ़ाया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता को यह जवाब क्यों नहीं दिया जा रहा कि फैसला लागू करने के बाद करेंसी की पर्याप्त उपलब्धता आखिर क्यों नहीं हो पा रही है। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र को डीजल व पेट्रोल के दाम 40 रुपये के नीचे लाना चाहिए। किसानों को ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाए और कैश संकट से जूझ रहे आम लोगों को राहत दिलाई जाए।


प्रदर्शन में प्रदेश सचिव मोहम्मद अनीस खां, रामकुमार पाल, जियाराम वर्मा, डॉ. विजय शंकर तिवारी, आलोक पाठक, गुलाम रसूल छोटू, रेहान जैदी, विशाल वर्मा, द्विजेंद्र नरायन शुुक्ल, अनिल चौहान व अंजनी कुमार आदि मौजूद रहे। तहसील तिराहे से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट तक मार्च भी किया। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित 12 सूत्री ज्ञापन भीटी एसडीएम को सौंपा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed