Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Congress leaders took out Azadi Gaurav Yatra in Tanda

कांग्रेस नेताओं ने टांडा में निकाली आजादी गौरव यात्रा

Sun, 14 Aug 2022 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Congress leaders took out Azadi Gaurav Yatra in Tanda
अंबेडकरनगर। देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है, और प्रत्येक भारतवासी के दिल में तिरंगे के प्रति सम्मान है। तिरंगा ही प्रत्येक देशवासियों को एक सूत्र में बांधने का काम करता है। यह बातें शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने टांडा विधानसभा क्षेत्र में आजादी गौरव यात्रा के दौरान कही। कहा कि हम सभी तिरंगे की शान व सम्मान के लिए हमेशा तत्पर रहे हैं। आजादी दिलाने वाले बलिदानियों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को हमें हमेशा याद रखना होगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने आजादी गौरव यात्रा के दौरान महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। कहा कि देश आज आजादी की 75 वीं वर्षगांठ का उत्सव मना रहा है। परन्तु मौजूदा सरकार की गलत नीतियों से जनता परेशान है। महंगाई व बेरोजगारी चरम है। इससे एक तरफ जहां आम आदमी को अपने परिवार का गुजारा कर पाना मुश्किल हो रहा है, तो वहीं शिक्षित युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं।
विज्ञापन

सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह फेल है। जिला प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र बब्लू ने कहा कि आजादी गौरव यात्रा के दौरान न सिर्फ आम नागरिकों को आजादी का महत्व समझाया जा रहा है, बल्कि सरकार की विफलता की पोल भी खोली जा रही है। पूर्व अध्यक्ष सैय्यद मेराजुद्दीन किछौछवी ने गौरव यात्रा की अगुवाई की। इस मौके पर कांग्रेस नेता संजय तिवारी, गुलाम रसूल छोटू, मोहम्मद शहबाज गांधी, अमित कुमार यादव, फिरोज अहमद किछौछवी, रामकृपाल धावक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed